गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम का यह पुलिसकर्मी निकला बड़ा ठग, युवक-युवती को धमका ऐसे ठगे लाखों रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 09:47 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पार्किंग में एक युवक- युवती को धमका कर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने के मामले का खुलासा हो गया है। यह ठगी गुरुग्राम पुलिस के ही एक हेड कांस्‍टेबल ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Image

गुरुग्राम पुलिसकर्मी ने की ठगी

KEY HIGHLIGHTS

  • आरोपी हेड कांस्‍टेबल सेक्‍टर 40 थाने के पीसीआर पर था तैनात
  • आरोपी किंगडम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग में की थी पीड़ितों से ठगी
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए एक लाख रुपये


Gurugram: गुरुग्राम के लोगों को अब चोर-लुटेरों के साथ पुलिस का भी डर सताने लगा है। पता नहीं किस मोड़ पर कौन सा पुलिसकर्मी मिल जाए और आपको डरा धमका लाखों रुपये ठग ले। दरअसल, गुरुग्राम में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसने गुरुग्राम पुलिस को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। यहां के सेक्टर 29 एरिया में 10 जनवरी को एक युवक और युवती से पुलिस की वर्दी पहने एक व्‍यक्ति ने करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई तो बताया गया कि, यह ठगी किसी अपराधी ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर किया। हालांकि जांच के बाद अब खुलासा हुआ है कि ठगी करने वाला फर्जी नहीं बल्कि असली पुलिसकर्मी था। यह आरोपी पीसीआर पर तैनात था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरे मामले की जांच एसीपी ईस्ट डॉ. कविता की अगुवाई में की गई। इस जांच में खुलासा हुआ कि सेक्टर 29 में युवक युवती के साथ ठगी करने वाला गुरुग्राम पुलिस का ही जवान है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉन्‍सटेबल तख्‍यत सिंह के तौर पर हुई है। यह आरोपी सेक्टर 40 पुलिस थाने में तैनात था और इसकी ड्यूटी पीसीआर पर थी। पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ पीड़ितों से वसूले गए एक लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, इस आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में अब करप्शन एक्ट की धाराएं भी जोड दी गई है । आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने दिया था बदनाम करने और जेल भेजने की धमकी

बता दें कि, गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में काम करने वाले शुभम साथ में कार्य करने वाली एक युवती के साथ बीते 10 जनवरी को किंगडम ऑफ ड्रीम्स गए थे। वहां से निकलने के बाद दोनों पार्किंग में अपनी कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर पुलिस की वर्दी पहना एक व्‍यक्ति पहुंचा और दोनों को धमकाते हुए कहा कि तुम दोनों यहां पर अश्लील काम कर रहे हो। शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह उसे व्‍यक्ति को बताया कि वे दोनों कोई गलत कार्य नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह व्‍यक्ति माना नहीं और उन दोनों का आईकार्ड ले लिया और उन दोनों की फोटो खींच जेल में बंद करने की धमकी देने लगा। पुलिसकर्मी ने धमकी दी के वे दोनों अब बदनाम भी होंगे और जेल भी जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने दोनों से पैसों की मांग की। पुलिसकर्मी से डरे दोनों ने उसे 1.40 लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। अगले दिन शुभम सेक्टर 29 पुलिस थाने में पूरे मामले की शिकायत दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!