गुरुग्राम

गुरुग्राम हत्याकांड में सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन, बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का करीबी था मृतक रोहित

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में सोमवार रात को रोहित शौकीन नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हो गई। यह वारदात अब गैंगस्टर कनेक्शन से जुड़ी नजर आ रही है। एक गैंगस्टर ने विदेश से सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। रोहित बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के भी करीबी दोस्त रहे चुके हैं।

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में सोमवार रात को 40 वर्षीय शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान रोहित शौकीन के तौर पर हुई है। इस हत्याकांड में अब गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आ रहा है। विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। रोहित को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का करीबी भी बताया जा रहा है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।

पुराने दोस्त बने दुश्मन!

इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित शौकीन पहले म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा काम करते थे। उनके खास दोस्तों में राहुल फाजिलपुरिया, दीपक नांदल और सुनील सरदानिया शामिल थे। लेकिन अब पुराने साथियों से ही दुश्मनी ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ साल पहले राहुल और रोहित के बीच किसी विवाद के चलते दूरी आ गई। जिसके बाद सुनील और दीपक उनके विरोधी बन गए। बताया जा रहा है कि इस वारदात की वजह आपसी रंजिश, गुटबाजी और फंड का लेन-देन है।

Gurugram Murder

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

दिल्ली के कमरुद्दीन नगर निवासी रोहित शौकीन सोमवार रात को किसी काम से दिल्ली से गुरुग्राम आया था। सेक्टर 77 में उल्लावास बाजार के पास वह अपनी कार के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार हमलावरों ने रोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। हमलावर ‘जोमैटो’ और ‘ब्लिंकिट’ कंपनी की टी-शर्ट पहन कर आए थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article