गुरुग्राम

एम्मार इंडिया को गुरुग्राम से बड़ी उम्मीद, आवासीय परियोजना से मिल सकता है 3400 करोड़ का राजस्व

रियल एस्टेट कंपनी एम्मार इंडिया को गुरुग्राम में अपनी नई आलीशान आवासीय परियोजना से बड़े राजस्व की उम्मीद है। कंपनी करीब 3,400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान लगा रही है।

Image

(फाइल फोटो)

गुरुग्राम: रियल एस्टेट कंपनी एम्मार इंडिया को गुरुग्राम में अपनी नई आलीशान (लक्जरी) आवासीय परियोजना से करीब 3,400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। दुबई स्थित एम्मार प्रॉपर्टीज की इकाई एम्मार इंडिया ने हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर-112 में एक आवासीय परियोजना ‘अर्बन एसेंट’ शुरू की है। एम्मार इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी इस 9.2 एकड़ की लक्जरी आवासीय परियोजना में 816 अपार्टमेंट विकसित करेगी।

6 करोड़ कीमत के अपार्टमेंट

उन्होंने कहा कि यह परियोजना भूमि मालिकों के साथ संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) के तहत है। इस हरित परियोजना को विकसित करने के लिए कुल निवेश लगभग 1,600 करोड़ रुपये होगा। चक्रवर्ती ने कहा कि बिक्री बुकिंग का मूल्य लगभग 3,400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कंपनी 2.5 करोड़ रुपये से लेकर छह करोड़ रुपये तक की कीमत वाले अपार्टमेंट बेच रही है। यह परियोजना अगले चार-पांच साल में पूरी हो जाएगी। चक्रवर्ती ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अंतिम उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ निवेशकों की ओर से आवास की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article