Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में इंटरनेट और बल्क सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। कल यानी 14 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित की गई है। यानी आज रात 9 बजे (13 जुलाई) से कल (14 जुलाई) रात 9 बजे इंटरनेट सेवाएं और बल्क एसएमएस सेवाएं बंद रहेगी।
ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए और कानून व्यवस्था को सुचारू प्रबंधन के लिए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधा पहले की तरह रहेंगी जारी रहेंगी। इसके साथ ही शहर में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस बल यात्रा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने का कार्य करेंगे।

नंहू हरियाणा (फोटो- गवर्मेंट ऑफ हरियाणा)
ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
नूंह पुलिस प्रशासन ने ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरों के निगरानी की जाएगी। साथ ही इस दौरान पेट्रोल पंप पर खुला डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर भी रोक लगाया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
2023 में हुई हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा की गई बंद
बता दें कि वर्ष 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हुई थी। इसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। उस हिंसा को देखते हुए ही 14 जुलाई 2025 को होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोगों को यात्रा को लेकर किसी प्रकार की अफवाह न फैल सके इसे देखते हुए प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया।
