गुरुग्राम

गुरुग्राम में नमाजियों पर अटैक, कुछ युवक घर में बने इबादतगाह में घुसे, की तोड़फोड़ और मारपीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:57 PM IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भोड़ाकलां गांव में घर में बनी इबादत गाह में दर्जनभर युवक घुस गए और वहां तोड़फोड़ की और नमाजियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Image

गुरुग्राम में घर में घुसकर नमाजियों पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में घर में नमाजियों पर हमला किया गया।
  • लगभग एक दर्जन युवकों ने हमला किया।
  • घर में बनाई इबादतगाह पर किया हमला।

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से धार्मिक सौहार्द को भड़काने की साजिश की एक खबर सामने आई है जहां पर घर में बने इबादत गाह में घुसकर नमाजियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की है जब गुरुग्राम के भोड़ाकलां गांव में बनी एक इबादत गाह में दर्जनभर युवक घुस आए और वहां पर तोड़फोड़ करते हुए नमाजियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

एक तरफ जहां देश में हिजाब बैन को लेकर बहस छिड़ी हुई है उसी बीच गुरुग्राम से एक खबर सामने आई है जहां पर आरोप लगा है इबादत गाह में घुसकर नमाजियों से मारपीट का आरोप लगाया गया है। दरअसल गुरुग्राम के भोड़ाकलां गांव में 4 मुस्लिम परिवार रहते हैं जिन्होंने अपने घर में ही इबादत गाह बनाई हुई है। बुधवार शाम जब घर के लोग नमाज पढ रहे थे तो उसी समय गांव के कुछ दर्जनभर युवक वहां घुस आए और नमाजियों के साथ मारपीट करने लगे और धमकियां देने लगे। इबादतगाह में रखी कुर्सियों को भी दंगाईयों ने तोड़ दिया। आरोप ये भी है कि दंगाईयों ने इबादतगाह में ताला लगा दिया और धमकी देकर वहां से भाग गए। इस हमले में घर की महिलाओं को भी चोट मारे जाने के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। नमाजियों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि बुधवार सुबह गांव के करीब 200 लोग इनके घर पर आए और मुस्लिमों को गांव छोड़कर जाने के लिए कहा लेकिन शाम को जिन लोगों ने हमला किया ये वो नहीं थे। वहीं आसपड़ोस के रहने वाले लोग आज इक्कट्ठा होकर पुलिस थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि गांव का सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है, ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज लिया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिशे की जा रही है। अगर कोई इस तरह कानून हाथ में लेगा तो उसको बक्शा नहीं जाएगा।

गुरुग्राम में नमाज को लेकर विवाद पहली बार नहीं है लेकिन इस तरह इबादतगाह में घुसकर नमाजियों के मारपीट करना गुरुग्राम में धार्मिक सोहार्द बिगाड़ने की साजिश नहीं तो क्या है। अब देखना होगा कि गुरुग्राम पुलिस कितनी जल्दी इस उपद्रवियों को पकड़ती है और खुलासा करती है कि आखिर इबादतगाह में घुसकर नमाजियों पर हमला करने के पीछे क्या मकसद है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article