गुरुग्राम

Gurugram: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 15 लाख की वसूली, दो गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 08:06 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रंगदारी मांगने वाला आरोपी पीड़ित का पड़ोसी निकला। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और 15 लाख रुपये वसूल किए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गैंगस्‍टर के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले दो गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • रंगदारी मांगने वाला आरोपी निकला पीड़ित का पड़ोसी
  • अपने एक साथी के साथ मिलकर वसूला था 15 लाख रुपये
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए रुपये

Gurugram: गुरुग्राम में एक प्रॉपर्टी डीलर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पीड़ित प्रॉपर्टी का पड़ोसी निकला। आरोपी एक होटल में कार्य करता है और आर्थिक तंगी में घिरे होने के कारण गैंगस्‍टर के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के कारनामे को अंजाम दिया। आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे थे। तीन दिन तक चले मोलभाव के बाद 15 लाख रुपये वसूल लिए थे। बाद में पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने इस आरोपी और इसके एक साथी को गिरफ्तार किया।

सेक्टर- 38 के रहने वाले मोहन सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और बीते 14 नवंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का शूटर बताते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर समय पर पैसे नहीं पहुंचे तो उसे व उसके परिवार को इसका अंजाम भुगतना होगा। अगले दिन फिर से फोन आया और दो दिन के बाद डर के कारण 15 लाख रुपये लेकर शंकर चौक पहुंच गए।

पैसे ले जाते आरोपी को पहचाना तो खुला राज

पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी द्वारा बताए गए स्‍थान पर रुपये से भरा बैग रख दिया और कुछ दूर एक पिलर के पास छिप कर देखते रहे। थोड़ी देर में वहां पर एक गाड़ी से दो लोग पहुंचे और रुपयों से भरा बैग उठा लिया। पीड़ित ने बताया कि इसमें से एक आरोपी को पीड़ित ने पहचान लिया। वह पीड़ित का पड़ोसी विनीत था। यह आरोपी सेक्टर-38 के एक होटल में काम करता था। इसके साथ मौजूद दूसरा व्‍यक्ति इसका साथी शाहिद था। दोनों की पहचान होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर पैसे को बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article