शहर

Gujrat video: कडाना बांध से छोड़ा गया 1.44 लाख क्यूसेक पानी, रंग-बिरंगी लाइट में जगमगाया डैम, पर इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Gujrat video: गुजरात के कडाना बांध से महिसागर नदी में 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बाद नदी किनारे बसे करीब 128 गावों को अलर्ट किया गया है। इस बीच कडाना बांध की एक वीडियो सामने आई है।

Gujrat video: गुजरात में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यातायात भी प्रभावित है। गुजरात में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि कडाना बांध का जलस्तर बनाए रखने के लिए 11 गेट 7 फीट तक खोले गए और करीब 1.44 लाख क्यूसेक पानी महिसागर नदी में छोड़ा गया। इस बीच कडाना बांध का अद्भुत दृश्य देखने को मिला है।

कडाना बांध का अद्भुत नजारा

कडाना बांध के 11 गेट खोलने के बाद रात्रि के समय रंग-बिरंगी रोशनी की चमक के साथ बांध का अद्भुत दृश्य सामने आया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। बता दें कि यह वीडियो तब का है, जब बांध का सामान्य जलस्तर बनाए रखने के लिए रात में 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

नदी किनारे बसे गांव अलर्ट पर

महिसागर नदी में 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद महिसागर, पंचमहल के 128 गांवों के साथ खेड़ा, वडोदरा और आणंद जिलों में माही नदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रात में बांध में 95 हजार क्यूसेक पानी प्रवेश करने के बाद, बांध का सामान्य जलस्तर बनाए रखने के लिए रात में 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ा गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!