शहर

Gujarat: कच्छ में संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, ISIS विचारधारा फैलाने के आरोप में युवक घिरा

कच्छ के भुज में लोडाई गांव के एक युवक पर सोशल मीडिया पर ISIS विचारधारा से जुड़ी पोस्ट शेयर करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

भुज में ISIS पोस्ट का मामला

Photo : Times Now Digital

गुजरात के कच्छ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर ISIS से जुड़ी सामग्री शेयर का आरोप लगा है। पश्चिम कच्छ पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले चार सालों से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उकसाने वाली सामग्री शेयर कर रहा था।

सोशल मीडिया बना जांच का केंद्र

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 32 वर्षीय फकीरमामद ईसा गगड़ा के रूप में हुई है, जो भुज तालुका के लोडाई गांव का रहने वाला है।आरोप है कि फकीरमामद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग नामों से अकाउंट बनाए, जिनसे वह वीडियो, फोटो और लेख पोस्ट करता था। इन पोस्ट में कथित रूप से इस्लामिक युद्ध, खिलाफत और जिहाद जैसी विचारधाराओं का प्रचार किया जाता था। साथ ही ऐसी सामग्री भी शेयर की जा रही थी, जो देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ मानी जा रही है।

SOG की नजर में आया मामला

पश्चिम कच्छ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के सबूत मिले। इसके बाद पध्धर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में SOG भुज की टीम सक्रिय रही, जिसमें पुलिस निरीक्षक ए.डी. परमार के साथ अन्य अधिकारियों और स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहहनता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की संदिग्ध और भड़काऊ गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!