ग्रेटर नोएडा के एक टोल प्लाजा पर लेडी टोलकर्मी के साथ मारपीट की गई, बताते हैं कि उसकी गलती इतनी थी कि बस उसमे महिला से टोल टैक्स मांग लिया था जिसके बाद उसका पारा हाई हो गया और वो टोल प्लाजा में घुसकर टोल कर्मी महिला से मारपीट करने लगी, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
महिला और एक पुरुष कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा के एक टोल पर पहुंचे जहां उन्होंने जाने के लिए बैरियर खोलने को कहा। टोल बूथ पर मौजूद महिला कर्मी ने उन्हें आईडी दिखाने के लिए कहा था, इसके बाद महिला ने बेरीकेड तोड़ दिया और कार आगे निकालने के लिए कहने लगी।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह महिला आगबबूला होकर कार से उतर केबिन में पहुंचती है और महिला टोलकर्मी को धमकाते हुए उसे कुर्सी से नीचे गिरा देती है।
मौके पर तमाम टोलकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी महिला को बूथ के अंदर जाने से रोकने की कोशिश नहीं की वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
