ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Tourist Place: ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है ये फेमस टूरिस्ट प्लेस, बना सकते हैं यहां घूमने का प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 07:09 PM IST

Greater Noida To Naukuchiatal Trip: ग्रेटर नोएडा से किसी प्राकृतिक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड का नौकुचियाताल आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां के प्राकृतिक नजारे आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकते हैं। यहां की प्राकृतिक झील पर घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते रहते हैं। आप भी दोस्तों या परिवार के साथ यहां जा सकते हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का नौकुचियाताल है घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से 308 किमी दूर नौकुचियाताल घूमने के लिए है बेस्ट प्लेस
  • नेचर लवर के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है उत्तराखंड का नौकुचियाताल
  • ग्रेटर नोएडा से निजी वाहन से छह से साढ़े छह घंटे में पहुंचा जा सकता है नौकुचियाताल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से 308 किमी दूर नौकुचियाताल घूमने का प्लान किया जा सकता है। आप यहां पर निजी वाहन से छह से साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। हिमालय की तलहटी में बसा नौकुचियाताल वास्तव में दर्शनीय है। कुमाऊं की पहाड़ियों पर बसा यह सुरम्य शहर चारों तरफ से हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ दिखाई देता है। यहां मनमोहक पहाड़ियों और झीलों का दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। नौकुचियाताल को कई वजहों से धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है।

अगर आप नौकुचियाताल हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां की कुछ जगहों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। नौकुचियाताल में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का माना जाता है। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। बात दें कि, मानसून के समय में भी नौकुचियाताल की हरियाली कई गुना बढ़ जाया करती है, जो इस क्षेत्र को बेहद खूबसूरत बना देती है।

नौकुचियाताल झील

यहां स्थित एक शानदार झील के नौ कोने होने की वजह से शहर का नाम नौकुचियाताल रखा गया। इस झील में बच्चों के साथ बोटिंग करने के साथ-साथ कई एक्टिविटीज भी की जा सकती है। यहां पर माउंटेन बाइकिंग, फिशिंग के भी विकल्प होते हैं। नौकुचियाताल झील की यात्रा साल में किसी भी समय की जा सकती है, लेकिन गर्मी और मानसून में यहां पर घूमने का आनंद ही कुछ और होता है।

सत्तल झील और तितली संग्रहालय

नौकुचियाताल के पास स्थित है सत्तल झील। फैमिली ट्रिप के लिए सत्तल झील एकदम बेस्ट प्लेस है। यह सात मीठे पानी की झीलों का संग्रह करती है। घने ओक, देवदार के जंगलों और सुंदरता के कारण सत्तल को घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस माना जाता है। जब नौकुचियाताल के आसपास घूमने की बात आती है, तो इसमें सत्तल का नाम जरूर सामने आता है। बच्चों को जैव विविधता दिखाने के लिए सत्तल जरूर ले जा सकते हैं। पक्षियों को देखने वालों के लिए सत्तल झील किसी स्वर्ग से थोड़ा भी कम नहीं है। यहां पर एक तितली संग्रहालय भी मौजूद है, जहां पर 2500 तितलियों का बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है। इसके अलावा नौकुचियाताल के आसपास घूमने के लिए भीमताल और रानीखेत भी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article