ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: शराब के नशे में दोस्त बन गए काल, एक गाली पर लाठी-डंडों से पीटकर ले ली जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:57 PM IST

Greater Noida Crime: शराब पीने के दौरान तीन दोस्‍तों के बीच हुए आपसी विवाद में एक की जान चली गई। एक दोस्‍त के गाली देने से नाराज दो दोस्‍तों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने दोस्‍त की हत्‍या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Image

शराबी दोस्‍तों ने पीटकर कर दी अपने दोस्‍त की हत्‍या (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • देर रात गांव में ही बैठकर तीनों पी रहे थे शराब
  • आपसी विवाद में मृतक ने दे दी थी आरोपियों को गाली
  • एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दूसरे की हो रही तलाश

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पड़ने वाले लखनावली गांव में एक युवक की बीती रात लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या के आरोपी मृतक युवक के दोस्‍त थे। बताया जा रहा है कि, तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद किसी बात को लेकर तीनों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान मृतक युवक ने गाली दे दी। इससे नाराज नशेड़ी दोस्‍तों ने अपने ही दोस्‍त पर लाठी-डंडों से हमला बोलकर हत्‍या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सूरजपुर थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

घटना की जानकारी देते हुए थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि, लखनावली गांव में रहने वाले सुरेंद्र नागर के घर पर मूलचंद रहकर उनके पशुओं की देखभाल करता था। बीती रात मूलचंद गांव में ही बैठकर अपने दोस्‍त राजेंद्र और मोहन के साथ बैठकर शराब पी रहा था। नशे की हालत में पहुंचने के बाद तीनों में किसी बात लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मूलचंद ने राजेंद्र को गाली दे दी।

लाठी-डंडे से वार कर फोड़ा दिया सिर

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र से पूछताछ में पता चला है कि, मूलचंद द्वारा गाली देने पर उसे गुस्‍सा आ गया और फिर वह और उसके दोस्‍त मोहन ने पास में ही पड़े लाठी-डंडे से मूलचंद पर हमला कर दिया। इस हमले में सिर फट गया, जिससे मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कुछ ही घंटे में आरोपी राजेंद्र को पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे आरोपी मोहन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article