ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: बिजली के तारों से टकराया ट्रक, करंट से भड़की लपटें; 1 की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दर्दनाक हादसे में चलते ट्रक में करंट आने से आग लग गई। हादसे में ट्रक सहायक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक बिजली के तारों की चपेट में आ गया।

Image

ट्रक में लगी आग से मचा हड़कंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Greater Noida Truck Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें चलते ट्रक में करंट आने के बाद भीषण आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक एक निजी स्कूल के सामने से गुजर रहा था और अचानक बिजली के तार ट्रक से टकरा गए। इससे पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया और आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ड्राइवर की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, ट्रक चला रहे यतिन (पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम टिकरी, थाना चंदौस, जनपद अलीगढ़) और उसके सहायक मोनू (पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा) दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्राइवर यतिन की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article