ग्रेटर नोएडा

सीमा हैदर का 'हिंदू अवतार', जन्माष्टमी का व्रत रखेगी सीमा, देखिए Video क्या तैयारियां की है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 5, 2023, 07:01 PM IST

Seema-Sachin Meena News: पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) सनातनी रंग में रंगी नजर आ रही है, अब सीमा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का व्रत भी रखेगी।

पाकिस्तान (Pakistan) से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) अब सनातन के रंग में पूरी तरह डूबी नजर आ रही है। जब से सीमा हैदर भारत आई है, तभी से हिंदू-त्योहारों को बेहद धूमधाम से मना रही है। अब खबर है कि सीमा हैदर जन्माष्टमी (Janmashtami) भी मनाएगी, देखिए सीमा हैदर का 'हिंदू अवतार'

गौर हो कि पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर खासी सुर्खियां बटोर रही है, सचिन मीणा से शादी के बाद सीमा ने हिंदू धर्म अपनाया है वहीं सीमा सभी त्योहार खासे जोशो-खरोश के साथ मना रही है, सीमा अब अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत भी रखने जा रही है और वो भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा भी करेंगी।

अपने पति सचिन मीणा के लिए हरियाली तीज का व्रत रखा था

इससे पहले हाल ही में सीमा हैदर एक और वीडियो सामने आया था, इसमें सीमा बता रही है कि उसने अपने पति सचिन मीणा के लिए हरियाली तीज का व्रत रखा है, वीडियो की शुरुआत में सीमा 'जय श्री राम' बोलती है और आखिर में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहती है वहीं इसके अलवा सीमा कहती है 'मोदी जी और योगी के तंत्र में पूरा देश में पूरा देश खुशहाल रहे, पूरे देश को बधाई'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article