वायरल न्यूज़

Seema Haider Dance: ननद को डांस करते देख सीमा हैदर भी हुई बेकाबू, सचिन संग लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 10, 2023, 02:09 PM IST

इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ ठुमका लगाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को उनकी ननद ने शेयर किया है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • ननद ने भाभी सीमा के साथ शेयर किया वीडियो
  • वीडियो में ठुमका लगाती नजर आई सीमा
  • सचिन संग दिखा सीमा का रोमांटिक अंदाज

Seema Haider Dance Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) किसी और का नहीं बल्कि सीमा हैदर का है, जो पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में है। पाकिस्तान से आई सीमा ने नोएडा के रहने वाले सचिन से शादी कर ली है। अब ऐसे में उनकी ननद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीमा और सचिन का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पिंकी बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जो सचिन की बहन है। इस दौरान सामने खड़े सचिन और सीमा का भी रोमांस जाग उठा और सीमा ने जमकर प्यार भरा ठुमका लगाया। ऐसे में यूजर्स भी सीमा के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को भी खासा पसंद कर रहे हैं।

सचिन के संग रोमांटिक हुई सीमा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि सचिन को आजादी के बाद आज दूसरी खुशी मिली होगी। वहीं,- एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है सचिन से ज्यादा खुशी उसकी बहन को हुई है। अब तक इस वीडियो पर 7 लाख 66 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'pinkimeena1020' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article