ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: दोस्तों ने ली सेल्समैन की जान, क्रेडिट कार्ड से दिलवाया था मोबाइल; किस्त मांगने पर की हत्या

सुमंजय ने दोस्त पुनीत को अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल दिलाया था। आरोप है कि किस्त मांगने पर पुनीत ने दो दोस्तों विवेक और अमन के साथ मिलकर सुमंजय की हत्या कर दी।

Image

दोस्तों ने की सेल्समैन की हत्या, क्रेडिट कार्ड से दिलवाया था मोबाइल

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में तीन दोस्तों ने मिलकर एक मामूली सी बात पर अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने के लिए 17 फीट गहरे नाले में फेंक दिया। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

मोबाइल किस्त को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार मूल रूप से एटा के कंसुरी गांव निवासी सुभंजय (24) अपने बड़े भाई धनंजय के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हैबतपुर गांव में किराए पर रहता था। वह एक रिटेल स्टोर में बतौर सेल्समैन काम करता था। उसकी पुनीत नाम के युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि सुभंजय ने पुनीत को अपने क्रेडिट कार्ड से एक मोबाइल किस्तों पर दिलवाया था। पुनीत को हर महीने किस्त अदा करनी थी। पिछले तीन महीने से पुनीत मोबाइल की किस्तें जमा नहीं कर रहा था। सुभंजय ने कई बार पुनीत से किस्त जमा न करने पर लगने वाली पेनाल्टी और ब्याज सहित किस्त जमा करने की मांग की। पुनीत को यह बात बुरी लगी।

इसी बात को लेकर पुनीत ने अपने दो साथियों विवेक और अमन के साथ मिलकर सुभंजय को मारने की योजना बनाई। सोमवार की रात में आरोपी सुभंजय को अपने साथ लेकर चले गए। इन लोगों ने एक साथ पार्टी की और फिर गौर सिटी हाउसिंग सोसाइटी के पास नाले के करीब ले जाकर रुमाल से उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कटारिया ने बताया कि पुनीत विवेक और अमन ने सुमंजय की रुमाल से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पुनीत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुभंजय गौर सिटी मॉल में शॉपर्स स्टोर में रिटेलर्स का काम करता था। आरोपी भी गौर सिटी मॉल में ही रिलायन्स स्टोर में एक साथ काम करते थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article