ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गौतस्कर को लगी गोली, दूसरा आरोपी फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 02:30 PM IST

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपों पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

चेकिंग प्वाइंट पर हुआ आरोपियों पर शक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना बादलपुर पुलिस और गौतस्कर बदमाशों के बीच अम्बुजा सीमेंट फेक्ट्री के पास मुठभेड हुई। जिसमें बाइक सवार एक गौ तस्कर जमील उर्फ जालिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चेकिंग प्‍वाइंट लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी उसे बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वो लोग बाइक रोकने की बजाय उसे और तेज स्पीड से भगाने लगे। जब उनका पीछा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

गौतस्कर के पास से मिला एक तमंचा, 2 कारतूस

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें तस्कर जमील गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश का साथी अफजाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जमील के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, रस्सा, बोरा, तथा 2 छुरी आदि बरामद हुआ है। जमील पर गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!