ग्रेटर नोएडा

SEMICON India 2024: 11 अगस्त को आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, नामी कंपनियां इंडिया एक्सपो सेंटर में लगाएंगी चार चांद

SEMICON India 2024: 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ड में होने वाला सेमीकॉन इंडिया 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। पीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Image

SEMICON India 2024: 11 अगस्त को आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, नामी कंपनियां इंडिया एक्सपो सेंटर में लगाएंगी चार चांद

SEMICON India 2024: पीएम मोदी 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा दौरे पर आऐंगे। पीएम सेमीकॉन इंडिया 2024 (SEMICON India 2024) का उद्घाटन करेगें। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ड में 11 से 13 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2024 आयोजित होगा। प्रदर्शनी और सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा। यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेला होगा।

ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में 11 सितंबर को पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव SEMICON India 2024 का उद्घाटन करेंगे। बड़ी हस्तियों के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर एक्सपो मार्ट की सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थी होगी, जिसमें करीब 3500 पुलिसकर्मियों और 10 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेमीकॉन इंडिया 2024 में विश्वभर की नामी कंपनियां भाग लेंगी। इसका उद्देश्य भारत के घरेलू सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने और वैश्विक उद्योग से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!