ऑटो न्यूज़

अब तक की सबसे दमदार JAWA 42 FJ मोटरसाइकिल लॉन्च, जानें कितना दमदार है इंजन

New Jawa 42 FJ Launched In India: जावा-येज्डी मोटरसाइकिल ने भारतीय मार्केट में अब तक की सबसे दमदाम जावा 42 लॉन्च की दी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 2.20 लाख रुपये तक जाती है। ये बाइक अब 350 सीसी इंजन के साथ आई है।

Image

जावा 42 का नया FJ वेरिएंट 350 सीसी इंजन के साथ आया है जो नए रंगों में उपलब्ध है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड जावा 42 भारत में हुई लॉन्च
  • अब तक की सबसे दमदार जावा 42
  • 1.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

New Jawa 42 FJ Launched In India: जावा-येज्डी मोटरसाइकिल ने भारत में नई जावा 42 लॉन्च कर दी है जो अब तक की सबसे दमदार जावा 42 बाइक है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 2.20 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने पिछले महीने ही देश में अपडेटेड जावा 42 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी, इसके साथ 294 सीसी का अपडेटेड जे-पैंथर इंजन दिया गया था। इसकी डिजाइन में कुछ बदलावों के अलावा नया सैडल बाइक को दिया गया था। अब जावा 42 का नया वेरिएंट 350 सीसी इंजन के साथ आया है जो नए रंगों में उपलब्ध है।

कितना दमदार है इंजन

नई जावा 42 एफजे के साथ 334 सीसी इंजन दिया गया है सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है। ये फुर्तीला इंजन 29 बीएचपी ताकत और 29.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि यही इंजन कंपनी की येज्डी एडवेंचर बाइक में भी लगाया गया है, लेकिन वो अलग ट्यूनिंग में आता है। नई जावा 42 को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसके ट्विन एग्ज्हॉस्ट कुछ बदल गए हैं, वहीं पहले वाले टियर ड्रॉप टैंक और साइड कवर्स ने वापसी की है। इसके अलावा सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल एलईडी लाइटिंग भी दी गई है।

रॉयल एनफील्ड से मुकाबला

बाइक को डबल क्रैडल फ्रेम दी गई है जिसपर ये इंजन फिट किया गया है। इसके अगले हिस्से में 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क मिलता है। बाइक के अगले और पिछले पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं और डुअल चैनल एबीएस सामान्य तौर पर मिलता है। यहां कंपनी ने सिंगल चैनल एबीएस का विकल्प ही नहीं दिया है। बाइक को कॉस्मो मैट ब्लू, ऑरोरा मैट ग्रीन, मिस्टिक ग्रीन, डीप मैट ब्लैक और डीप मैट ब्लैक के साथ रेड हाइलाइट्स कलर्स में पेश किया गया है। इसका एंट्री लेवल वेरिएंट को स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, बाकी सारे वेरिएंट्स अलॉय व्हील्स के साथ आए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article