ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Near Hill Station: शहर से कुछ घंटे की दूरी पर है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, नजारे देख हो जायेंगे मंत्रमुग्ध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 02:18 PM IST

Charekh Hill Station Near Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से हिल स्टेशन घूमने जाने का प्लान बनाने वालों के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है चारेख हिल स्टेशन। यह उत्तराखंड में स्थित है। ग्रेटर नोएडा से लगभग 245 किमी की दूरी पर है। यहां के प्राकृतिक नजारे और शानदार व्यंजन बहुत पसंद किए जाते हैं। फैमिली या दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते है।

Image

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड के चारेख हिल स्टेशन जाने का बना सकते हैं प्लान

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से 245 किमी दूर स्थित है उत्तराखंड का चारेख हिल स्टेशन
  • शांति और सुकून भरे माहौल के लिए बेस्ट प्लेस है चारेख
  • चारेख के आसपास नेशनल पार्क से लेकर कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के लोगों को हिल स्टेशन घूमने के लिए उत्तराखंड का चारेख बेस्ट विकल्प हो सकता है। ग्रेटर नोएडा के करीब इस हिल स्टेशन पर आप जाकर अपना वीकेंड मना सकते हैं। इस शानदार हिल स्टेशन पर कुछ शांति के पल आपको बिताने को मिल जाएगा। यहां का प्राकृतिक नजारा काफी शानदार होता है। चारेख हिल स्टेशन ग्रेटर नोएडा से 245 किमी की दूरी पर है। यहां निजी वाहन से पांच से छह घंटे के अंदर पहुंचा जा सकता है।

बता दें कि, चारेख हिल स्टेशन उत्तराखंड की वादियों में स्थित है। जब बात उत्तराखंड की आ गई है, तो जाहिर सी बात है कि, ये हिल स्टेशन कितना मनमोहक होगा, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है, ऐसे में यहां जाना तो एक बार बनता ही है। इस शानदार हिल स्टेशन पर आपको सुकून की अनुभूति होगी।

चारेख की सुंदरता और व्यंजन दोनों लोकप्रिय

चारेख हिल स्टेशन की सुंदरता यहां आने वाले टूरिस्ट्स को काफी पसंद आती है। शहर के भीड़भाड़ और प्रदूषण से दूर इस स्थान पर एक अलग ही तरह की शांति व सुकून मिलता है। यहां पर डूबता हुआ सूरज देखना भी काफी स्पेशल है, इस समय पर आपको आसमान में हल्के टिमटिमाते तारे भी दिखाई दे सकते हैं। यहां पर आपको ठहरने के लिए बेसिक तौर पर कमरा भी मिल जाएगा और अगर कॉटेज में ठहरना चाहते हैं तो यहां वो भी आपको आसानी उपलब्ध हो जाएगा। यहां के खाने का स्वाद भी काफी लाजवाब होता है, जो आपको एकदम घर जैसा शुद्ध और स्वादिष्ट लगेगा।

चारेख में घूमने की जगह

बता दें कि, चारेख में आप एडवेंचर और मनोरंजन से जुड़े कई तरह के ट्रैकिंग, घुड़सवारी, आउटडोर व इनडोर गेम, बर्ड वॉचिंग, प्रकृति की सैर, फन स्टे कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर योग और मेडिटेशन भी करवाया जाता है। यहां से थोड़ी दूर पर राजाजी नेशनल पार्क भी है, जहां आप हाथी, हिरण, तेंदुए, खरगोश, बाघ जैसे जानवरों को भी देख सकेंगे। इसके अलावा यहां पास में ही ऋषि चरख का डांडा व सिधबली मंदिर स्थित है। इसके अलावा तारकेश्वर धाम, जिम कॉर्बेट, शून्य शिखर आश्रम और गुमखाल और द्वारिखाल भी है। बता दें कि, कोटद्वार यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जहां से चारेख करीब 30 से 35 किमी की दूरी पर है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article