ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट के बाहर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट के बाहर लगी भीषण आग आग ने विकराल ले लिया। गुरुवार को यमुना प्राधिकरण का काम चल रहा है।

Image

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट के बाहर लगी आग

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट के बाहर लगी भीषण आग आग ने विकराल ले लिया। गुरुवार को यमुना प्राधिकरण का काम चल रहा है। तभी लकड़ी में आग लग गई। इस दौरान भगदड़ मच गई। फिलहाल, आग पर पाया काबू पा लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है।

टेरेसा होम्स प्रोजेक्ट के ए टावर पर भी लगी आग

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसायटी में टेरेसा होम्स प्रोजेक्ट के ए टावर के एक फ्लैट में भी बुधवार को भीषण आग लग गई। आग का कारण किचन में दूध चढ़ाकर महिला का बाहर जाना बताया जा रहा है। जिसके कारण दूध उबलकर फैल गया और पूरे फ्लैट में आग फैल गई।

दरअसल, महिला दूध चढ़ाकर बाहर चली गई थी। जिससे उबाल आने के बाद आग भड़क गई थी। तुरंत दमकल विभाग को सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की घटना के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article