ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली ग्रुप की निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 11:52 AM IST

Greater Noida News : आम्रपाली ग्रुप की निर्माणाधीन इमारत में यह लिफ्ट गिरी है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। निर्माणाधीन इमारत एक मूर्ति के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिरने 4 मजदूरों की मौत हो गई है। आम्रपाली ग्रुप की निर्माणाधीन इमारत में यह लिफ्ट गिरी है। हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। निर्माणाधीन इमारत एक मूर्ति के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पर सीएम आदित्यनाथ ने शोक जताया

मौके पर स्थानीय प्रशासन के लोग पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में निर्माण से जुड़ी सामग्रियों को रखा गया था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि 'महाराज जी ने घटना के दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।'

5 गंभीर रूप से घायल-जिलाधिकारी

हादसे पर ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि लिफ्ट क्यों गिरी इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में प्रशासन की टीम मौजूद है। घटनास्थल पर भी अधिकारी मौजूद हैं। लिफ्ट से सभी को बाहर निकाल लिया गया है। घायल मजदूरों का उचित इलाज किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'