ग्रेटर नोएडा

Leopard in Greater Noida: तेंदुआ इज बैक, ग्रेटर नोएडा में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, चल रहा तलाशी अभियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 01:37 PM IST

Leopard in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा ले गार्डन सोसायटी में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिली है। इस बार इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसायटी में मंगलवार रात तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग और पुलिस संयुक्‍त रूप से तलाशी अभियान चला रही है।

Image

सोसायटी में टहलता तेंदुआ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अजनारा ले गार्डन सोसायटी में मंगलवार रात देखा गया तेंदुआ
  • वन विभाग और पुलिस संयुक्‍त रूप से चला रही है तलाशी अभियान
  • लोगों से घरों में रहने की अपील, मेरठ से बुलाई गई वन विभाग की टीम

Leopard in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की थाना बिसरख क्षेत्र की एक निर्माणाधीन आवासीय सोसायटी में मंगलवार रात तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बता दें कि बीते 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब यहां पर तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग और पुलिस संयुक्‍त रूप से तालाशी अभियान चला रही है। आसपास क्षेत्र व सोसायटी में रहने वाले लोगों को घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। रात भर तलाशी करने के बाद भी अभी तक तेंदुआ की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद मेरठ से वन विभाग की टीम को बुलाया गया है।

बता दें कि मंगलवार रात से ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेंदुआ बिल्डिंग में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को ग्रेटर नोएडा का बता कर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर एक बिल्डिंग के नीचे घूम रहा है। इस वीडियो को काफी ऊंचाई से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के अजनारा ले गार्डन का है। यहीं पर तेंदुए देखे जाने की जानकारी दी जा रही है।

आज पूरे दिन चलेगा तलाशी अभियान

गौतम बुद्ध नगर जनपद के प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र की निर्माणाधीन अजनारा ली गार्डन सोसायटी में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग की टीम तलाश अभियान चला रही है। बुधवार को मेरठ से भी वन विभाग की एक टीम को बुलाया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए आज गौतम बुद्ध नगर और मेरठ वन विभाग की टीम नोएडा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाएगी। तेंदुए की मौजूदगी की अफवाह फैलने के बाद से ही आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाए, वे घर से निकलते समय सावधानी बरतें।

इसके पहले भी यहीं दिखा था तेंदुआ

बता दें कि इसके पहले बीते 27 दिसंबर को इसी सोसायटी में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिली थी। उस समय भी वन विभाग और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि उस समय सर्च अभियान में तेंदुआ नहीं दिखा था, जिसके बाद वन विभाग ने इसे अफवाह करार किया था। अब एक बार फिर से इसी सोसायटी में तेंदुआ देखे जाने से लोगों में डर बैठ गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article