ग्रेटर नोएडा

अंतर्राष्ट्रीय गैंग का लीडर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गोली लगने से पहुंच अस्‍पताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:46 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अंतर्राष्ट्रीय गैंग के लीडर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

Image

आरोपी ने गैंग के साथ मिलकर की थी ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोर।

KEY HIGHLIGHTS
आरोपी ने गैंग के साथ मिलकर की थी ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी
गिरोह के तीन सदस्‍य पहले ही हो चुके थे फरार, यह लंबे समय से था फरार आरोपी के पास से तमंचा और चोरी की लाखों रुपये कीमत की ज्‍वेलरी बरामद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ अंतर्राष्ट्रीय गैंग का लीडर को फेस-2 थाना पुलिस ने दबोच लिया है। थाना फेस-2 पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर एनोनदीता कम्पनी के पास घेराबंदी की। इसी दौरान फरार आरोपी और इस गैंग का लीडर कमरूद्दीन वहां पर बाइक से पहुंचा। पुलिस ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग भागने लगा। पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने भी बदमाश पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्‍पताल पहुंचाया गया।

ज्वैलरी शॉप से लाखों रुपये की चोरी की

बता दें कि इस आरोपी का लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इस बदमाश ने अपने गैंग के साथ मिलकर बीते 24 अगस्त को थाना फेस-2 में भंगेल स्थित ज्वैलरी शॉप से लाखों रुपये की चोरी की थी। पुलिस तभी से इस गिरोह के पीछे लगा हुआ था। छानबीन के दौरान पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को चोरी की ज्‍वेलरी के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ में इस गैंग का लीडर कमरूद्दीन के बारे में पता चला। जिसके बाद से पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही थी।

30 से ज्‍यादा चोरी मामलों का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपी कमरूद्दीन पुत्र आसुद्दीन निवासी बालू ग्राम दियारा, थाना राधानगर, जिला साहिबगंज, झारखण्ड का रहने वाला है। इसका गैंग एक अंतर्राष्ट्रीय चोरी गैंग है, जो एनसीआर के अलावा दूसरे राज्‍यों में भी चोरी की घटना को अंजाम देता था। यह गिरोह रेकी करने के बाद सेंध लगाकर चोरी करता था। गिरोह के सदस्‍यों ने अब तक पूछताछ में 30 से ज्‍यादा चोरी की वारदात को स्‍वीकार्य किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाश कमरूद्दीन के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस, एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई मोटरसाइकिल अपाचे, चोरी के दो जोड़ी कंगन और एक जोड़ी झुमकी बरामद हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article