ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 42 बच्‍चों से भरी स्‍कूल बस कैंटर से टकराई, दो बच्‍चे समेत तीन घायल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 07:54 PM IST

Greater Noida Bus Accident: दादरी क्षेत्र में जीटी रोड पर शनिवार सुबह एक स्कूली बस और एक कैंटर के बीच जोरदार टक्‍कर हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और दो बच्चों को चोटे आई। ड्राइवर की स्थित गंभीर बताई जा रही। बताया जा रहा है कि, कैंटर के अचानक से ब्रेक मारने के कारण बस उससे टकरा गई। घटना के समय बस में 42 बच्‍चे सवार थे।

Image

हादसे का शिकार स्‍कूल बस

KEY HIGHLIGHTS
  • दादरी बाईपास के पास शनिवार सुबह हुआ यह हादसा
  • आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक मारने से टकराई बस
  • हादसे में दो बच्‍चे और ड्राइवर हुए घायल, सवार थे 42 बच्‍चे

Greater Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दादरी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूली बस और एक कैंटर के बीच जोरदार भीड़त हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और दो बच्चों को चोटे आई। ड्राइवर की स्थित गंभीर बताई जा रही। घायल बच्चों और ड्राइवर को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद दोनों बच्‍चों को घर भेज दिया गया और ड्राइवर का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार, यह 56 सीटर बस थी जो सुबह बच्‍चों को लेकर स्‍कूल जा रही है। घटना के समय इसमें कुल 42 बच्चे सवार थे।

दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर दुर्घटना का शिकार हुई यह बस एक निजी स्कूल की है। हादसा जीटी रोड पर दादरी बाईपास के पास सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। बताया जा रहा है कि, स्‍कूल बस के आगे एक कैंटर चल रहा था। जिसने अचानक से ब्रेक लगा दिया। कैंटर के रूकने का अंदाजा स्कूल बस चालक नहीं लगा पाया और बस सीधे कैंटर के पीछे जा टकराई। इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्‍कर में बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई।

हादसा होते ही बस में बच गई चीख पुकार

हादसे के बाद बस में बैठे बच्‍चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगिरों ने बच्‍चों को बस से नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस हादसे में बस ड्राइवर और दो बच्‍चों को चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि, घायल दोनों बच्‍चें आशुतोष और खुशी बस में आगे बैठे थे, इसलिए टक्‍कर से उनके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्‍से में चोटे आई। एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा ने बताया कि, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद बच्‍चों को घर भेज दिया गया और ड्राइवर का इलाज अभी चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article