ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस के जवान को पीटा, तीन हिरासत में, ये थी विवाद की वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:30 PM IST

Greater Noida Police : ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद में पुलिसकर्मी को पीटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है मामला
  • दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं हेड कॉन्स्टेबल
  • पुलिस ने केस दर्ज कर तीन को पकड़ा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का उत्पात बढ़ रहा है। ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के साथ बदमाशों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि, मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, दिल्ली के जाफराबाद थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अमित अपने गांव से ड्यूटी करने के लिए दिल्ली की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक कार में एमसीडी कर्मचारी देशराज भी थे। अच्छेजा गांव के पास पहुंचते ही पुलिसकर्मी अमित ने देखा कि, कुछ लड़के एक शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी अमित ने जब कार से उतर कर मारपीट का कारण जानना चाहा तो उन लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही लड़के वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद अमित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बता दें कि, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और नाकाबंदी कर खोज शुरू कर दी। पुलिस को बाद में मुखबिर से मिली सटीक सूचना ने काम आसान कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनकी अपराधिक कुंडली खंगाल रही है और पूछताछ शुरू कर दी है।

विवाद की ये रही वजह

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, बहुत मामूली सी बात पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई थी। 2 गाड़ियों के बीच टक्कर होने पर मारपीट हो गई थी। विवाद में बीच बचाव करने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई थी। एडीसीपी पांडे ने लूटपाट और गंभीर चोट लगने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि, एडीसीपी पांडे ने तीन आरोपियों के हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article