Neighbor Thrashes Doctor: गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में महिला डॉक्टर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में अवैध अतिक्रमण का विरोध करना महिला डॉक्टर को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को जमीन पर लिटा-लिटाकर पीटा। पीड़ित महिला डॉक्टर ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में डॉ. रश्मि शर्मा अपने परिवार संग रहती हैं। रश्मि शर्मा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरुण कुमार ने सोसायटी में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा है।
