ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Police: एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, चार को पुलिस ने दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 04:07 PM IST

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं चौथे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने एक फाइनेंस अधिकारी के घर से करोड़ों का माल पार कर दिया था। पुलिस ने इनके पास से पचास हजार से अधिक नकद रुपए और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के घर बदमाशों ने की थी करोड़ों की चोरी
  • तीन बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, कराया गया अस्पताल में भर्ती

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस और चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक सोसाइटी के पास मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़े। चौथे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। इन बदमाशों ने बीते 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के घर में चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर एक करोड़ की नकदी और जेवरात चुरा लिए थे।

बता दें कि, पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 57,000 रुपए नकद, एक चार पहिया वाहन और अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस को चोरी की वारदात के बाद इन बदमाशों की तलाश थी।

एनकाउंटर के डर से एक बदमाश ने हाथ जोड़े

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से राजन, राजीव और बंटी घायल हो गए, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मौके से फरार हुए राहुल को भी पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। राहुल पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर पुलिस से एनकाउंटर न किए जाने की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा था। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी साद मियां खान के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले फाइनेंस अधिकारी शशि भूषण के घर पर 25 नवंबर को दिनदहाड़े इन बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की थी। बिसरख कोतवाली पुलिस की जांच के दौरान इन चार बदमाशों के नाम सामने आए थे।

पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट की मिली सूचना

एडीसीपी साद मियां खान के अनुसार, बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर थी। बुधवार शाम को पता चला कि, इन बदमाशों का मूवमेंट थाना बिसरख क्षेत्र में है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक सोसाइटी के समीप ये बदमाश चार पहिया वाहन से आते दिखे। पुलिस ने रोककर पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 3 बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक बदमाश को पीछा करते हुए दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 57,000 रुपए नकद, अवैध हथियार, एक चार पहिया वाहन, चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि सामान बरामद कर लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article