Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में आवारा कुत्तों के एक युवक पर हमला करने का मामला सामने निकलकर आया है। चार से पांच कुत्तों ने झुंड बनाकर एक शख्स पर हमला बोल दिया। युवक ने किसी तरह उन कुत्तों से अपनी जान बचाई। युवक पर कुत्तों के हमला करने की पूरी घटना सोसाइटी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार के अनुसार, उनका भांजा अखिल ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुआ था। जब वह सोसाइटी के टावर 9 के नीचे पहुंचा तो टावर के नीचे बैठे चार से पांच आवारा कुत्तों ने सिद्धार्थ के भांजे पर हमला बोल दिया। इस दौरान टावर के नीचे बैठे गार्ड और एक अन्य शख्स ने कुत्तों को डराकर वहां से भगा दिया। जिसके बाद उनका भांजा ट्यूशन पढ़ने चला गया।
