ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Murder: शराब की बोतल देने से मना किया तो नाराज हुए दोस्त, धारदार हथियार से कर दी हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:48 PM IST

Greater Noida Murder: दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले में दो दोस्तों ने शराब को लेकर अपने ही एक दोस्त का मर्डर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

ग्रेटर नोएडा पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शराबी दोस्तों ने की युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
  • शराब की बोतल देने से इनकार करने पर की हत्या
  • पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में तीन दोस्तों में शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दो दोस्तों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर नौकरी करता है। आरोपी मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला है। घटना सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके के लखनावली गांव की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, लखनावली गांव के एक घर में मूलचंद नाम का एक व्यक्ति घरेलू सहायक का काम करता था। वह पशुओं की देखभाल करता था। मूलचंद मध्य प्रदेश के छतरपुर के गुवाहारा का रहने वाला था।

शराब की बोतल को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, मूलचंद मंगलवार रात में अपने दो दोस्तों के साथ लखनावली गांव में मालिक के घेर में शराब पी रहा था। इस दौरान राजेंद्र ने मूलचंद से शराब की बोतल मांगी। मूलचंद ने बोतल देने से इनकार कर दिया इस पर आरोपी राजेंद्र ने मोहित के साथ मिलकर धारदार हथियार से मूलचंद का कत्ल कर दिया। आरोपियों ने मूलचंद के सिर पर एक के बाद एक तीन हमले किए। जिसके बाद वह घटनास्थल पर ही जमीन पर गिर गया। उसके सिर से खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बुधवार की सुबह मूलचंद का शव लहूलुहान हालत में मिला। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो सामने आया कि, मृतक मूलचंद अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान शराब की बोतल को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो दोस्तों ने मूलचंद की जान ले ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा दोस्त मोहित फरार है। आरोपी मोहित भी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहित की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article