ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: शादी समारोह में पसरा मातम, व्यक्ति ने समधी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

ग्रेटर नोएडा में एक समधी ने दूसरे समधी को गोली मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी ने शादी समारोह में इस वारदात को अंजाम दिया। बेटी छोड़ने के मामले में दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

Image

शादी समारोह में हत्या (सांकेतिक फोटो)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शादी का माहौल मातम में बदल गया। यहां शादी समारोह में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों में समधियों का रिश्ता था, भीड़ के बीच व्यक्ति ने अपने समधी पर गोली चलाई। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। मौके पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बेटी छोड़ने को लेकर दोनों में विवाद

यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके की है। जहां एक समधी ने दूसरे समधी को मौत के घाट उतार दिया। शादी समारोह के बीच इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान अशोक यादव नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। दोनों समधियों के बीच बेटी छोड़ने का विवाद चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने अशोक यादव की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article