ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 7 साल की बच्ची को बंदरों ने छत से नीचे फेंका, हालत नाजुक

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:24 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कोटा गांव में इस समय बंदरों ने आतंक मचा रखा है। यहां पर बंदरों ने 7 साल की एक बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो माह में ही इन बंदरों ने 10 से अधिक लोगों पर अटैक किया है। इसकी शिकायत प्रशासन को भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Image

बंदरों के अटैक में बच्‍ची गंभीर घायल

KEY HIGHLIGHTS
  • कोटा गांव में बंदरों के झुंड ने बच्‍ची पर बोला हमला
  • बंदरों ने 2 माह के दौरान करीब 10 लोगों पर किया अटैक
  • ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में अब तक आवारा कुत्‍तों ने आतंक मचा रखा था। कुत्‍तों की वजह से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्‍पताल पहुंच चुके हैं। अब कुत्‍तों के साथ कई इलाकों में बंदरों का आतंक शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा के कोट गांव में इन बंदरों ने 7 साल की एक बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्‍ची के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बच्ची का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में दहशत के साथ प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी है।

बताया जा रहा है कि कोटा गांव के अंदर ही पिछले 2 माह के दौरान बंदरों ने करीब 10 लोगों पर अटैक किया है। इन सभी मामलों में लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा। बंदरों के इस आतंक से राहत पाने के लिए गांव के लोगों ने कई बार प्रशासन का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कोट गांव के प्रधान भोला ने बताया कि, बीते माह बंदरों ने उनकी पत्‍नी पर हमला किया था, जिससे उनके हाथ में फैक्‍टर हो गया। इसी तरह नवंबर माह में ही गांव के सुनील शर्मा की बेटी अविका शर्मा और एक दूसरे ग्रामीण कायम खान को भी बंदरों ने शिकार बनाया और सभी को इलाज के लिए अस्‍पताल जाना पड़ा।

बच्‍चों के खेल पर लगी रोक, गांव के लोग चलते हैं लाठी लेकर

कोटा गांव के प्रधान भोला ने बताया कि गांव के रहने वाले राजेश की 7 वर्षीय बेटी पर मंगलवार शाम को बंदरों ने उस समय हमला बोला जब वह छत पर गई। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उसे घेर कर अटैक कर दिया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कुछ माह से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि इस गांव के अंदर ही करीब 150 से 200 बंदर हैं और ये सभी झुंड में रहते हैं। ये बंदर किसी को भी अकेला देखकर हमला बोल देते हैं। इन बंदरों के आतंक के कारण गांव के बच्‍चे बाहर खेल नहीं पाते हैं, गांव के लोगों को हमेशा अपने साथ लाठी लेकर चलना पड़ता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article