ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूट, विरोध करने पर जमकर पीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:50 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के हल्द्वौनी गांव में दिन दहाड़े दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि पड़ोसियों के आ जाने से बदमाश पिस्‍टल लहराते हुए भाग खड़े हुए।

Image

ग्रेटर नोएडा में महिला को बंधक बनाकर लूट। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. बदमाशों ने सुबह के समय बंधक बनाकर की लूट की कोशिश
  2. विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को बांधकर पीटा
  3. पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुए भागते हुए दो बदमाश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्द्वौनी गांव में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर पहले महिला को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसे जमकर पीटा भी, जिससे महिला घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागते बदमाश वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कैमरे की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

बंधक बनाकर लूट और मारपीट की यह घटना हल्द्वौनी गांव की रहने वाली महिला के साथ हुई है। शिकायकर्ता ने बताया ,कि सुबह के समय घर के अन्‍य सदस्‍य बाहर गए हुए थे, वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाया और फिर घर में मौजूद पैसे और ज्‍वेलरी के बारे में पूछने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि, उसने इसका विरोध किया तो बदमाश उसकी पिटाई करने लगे।

खुद को घिरता देख भाग खड़े हुए बदमाश

शिकायतकर्ता ने बताया कि, दोनों बदमाश उसे बांध कर घर में तलाशी ले रहे थे। इस दौरान वह किसी तरह बंधक मुक्त होकर शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागने लगी तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने बताया कि, दोनों बदमाशों ने उस पर पिस्‍टल तान कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी वहां आने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश पिस्‍टल लहराते हुए मौके से बिना लूट किए ही फरार हो गए।

गांव के लोगों ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article