ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Lift Stop Issue: और जब चलते-चलते लिफ्ट दे गई जवाब, 12 छात्र फंसे, फिर आगे हुआ ये…

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:26 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट रुकने का मामला सामने आया है। लिफ्ट में 12 छात्र फंस गए थे। छात्र 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। छात्रों ने लिफ्ट में फंसने के बाद इंमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन किसी को पता नहीं चला। लिफ्ट के अधिक समय तक नहीं खुलने पर लोगों ने मेंटीनेंस विभाग को सूचना दी तो छात्र बाहर निकाले जा सके।

Image

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट के इमारत की लिफ्ट में फंसे 12 छात्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे छात्र
  • इमरजेंसी बटन दबाने पर भी नहीं बनी बात
  • पुलिस और मेंटीनेंस विभाग की मदद से छात्रों को निकाला जा सका बाहर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट बीच में रुकने का प्रकरण सामने आया है। टावर टावर के दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच में अचानक आकर लिफ्ट रुक गई थी। जिससे 12 से ज्यादा छात्र अंदर फंस गए। जिन्हें करीब 15 मिनट के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि, सभी छात्र सुरक्षित हैं।

बता दें कि, बीटा -2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट के एक टावर में शुक्रवार शाम को एक निजी संस्थान से बच्चे कोचिंग करके वापस आ रहे थे। छात्र चौथे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट से नीचे की ओर आ रहे थे। नीचे आते समय लिफ्ट तीसरे और दूसरे फ्लोर के बीच में अचानक आकर रुक गई। इस दौरान लिफ्ट में आए सभी छात्र फंस गए।

लिफ्ट के देर तक नीचे नहीं आने पर चला मामले का पता

मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट में फंसे छात्रों ने इमरजेंसी बटन भी दबाया था। लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। जब लिफ्ट काफी देर तक नीचे नहीं आई तो वहां मौजूद लोगों को लिफ्ट रुकने का पता चला। इस मामले की सूचना मेंटीनेंस विभाग को दी गई। जिसके बाद मेंटीनेंस विभाग के इलेक्ट्रीशियन और बीटा-2 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी छात्रों को किसी तरह लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

फंसने के बाद डर गए छात्र

जानकारी के लिए बता दें कि टावर के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी ने बताया है कि लिफ्ट ओवरलोड हो गई थी। इस कारण लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। वहीं कोचिंग से आ रहे छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीच में लिफ्ट फंसने से वह काफी सहम गए थे। करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। बीटा-2 के थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मेंटीनेंस विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने बच्चों को लिफ्ट से बाहर निकाला। बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट रुकने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!