ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 10:35 AM IST

Greater Noida Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर वैन पलट गई। वैन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

Image

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, तीन घायल (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Road Accident In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड की ओर जा रहे थे। हालांकि, घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पांच लोगों की मौत, तीन घायल

दरअसल, शनिवार सुबह पांच लोग वैन में सवार होकर दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार वाहन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

दल्ली से झारखंड जा रहे थे

बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हालांकि इस भीषण हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article