ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: मैं तुम्हें गोली मार दूंगा... नशे में धुत पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर की दबंगई ; वीडियो वायरल होने पर सिपाही हुआ निलंबित

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी ने शराब पीकर सड़कों पर खूब तांडव किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एलजी गोल चक्कर पर पुलिस कांस्टेबल कार में बैठे शख्स को गोली मारने की धमकी दे रहा है। एक कार ड्राइवर ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई।

Image

उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने नशे में धुत्त होकर अभद्रता की।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Drunk Policeman Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार को लोगों के साथ अभद्रता की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एलजी गोल चक्कर पर पुलिस कांस्टेबल कार में बैठे शख्स को गोली मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान की अभद्रता करता रहा। राह चलते लोगों को उसने गालियां भी दी।

गौरतलब है कि एक कार ड्राइवर ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई। पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उसपर विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article