ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फिर डॉगी अटैक, लिफ्ट में सवार बच्चे को कर डाला लहूलुहान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 05:27 PM IST

Greater Noida: शहर के वेस्ट सोसायटी में रहने वाला मासूम अपने माता- पिता के साथ लिफ्ट में जा रहा था। इस बीच एक पेट डॉग ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे मासूम का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में गुस्सा है। वहीं पीड़ित के परिजनों ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना के बाद मासूम सहमा हुआ है।

Image

ग्रेटर नोएडा में डॉग अटैक में मासूम जख्मी

KEY HIGHLIGHTS
  • लिफ्ट में सवार मासूम को पेट डॉग ने अटैक कर जख्मी कर दिया
  • घटना के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश
  • मासूम के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई

Greater Noida: यूपी में पेट डॉग्स के अटैक लगातार बढ़ रहे हैं। सूबे के कई शहरों से इस तरह की आ रही खबरें लोगों को भयभीत कर रही है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा की वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट में सवार एक मासूम को एक बार फिर पेट डॉग के अटैक का सामना करना पड़ा। पेट डॉग ने बच्चे का बुरी तरह से हमला कर जख्मी कर दिया। डॉग के काटने के निशान बच्चे के हाथ पर है। यह सारी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, एक निजी सोसायटी की लिफ्ट में सवार हुए मासूम को पेट डॉग ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश है, वहीं मासूम के परिजनों ने घटना को लेकर पेट डॉग ऑनर के खिलाफ बिसरख थाना में मामला दर्ज करवाया है।

माता- पिता के साथ जा रहा था मासूम

दरअसल, सोसायटी के टावर 7 के फ्लैट 1302 में रहने वाला राहुल अपनी पत्नी व बेटे के साथ कहीं जाने के लिए सोसायटी की लिफ्ट में सवार हुआ। इस बीच एक अन्य शख्स भी अपने पेट डॉग के साथ लिफ्ट में सवार हो गया। इस दौरान पेट डॉग ने बच्चे के हाथ पर झपट्टा मार कर अटैक कर दिया। इसके बाद मासूम के पिता ने किसी तरह से बच्चे को डॉग से छुड़ाया। मगर इससे पहले डॉग ने बच्चे के हाथ पर काट खाया। घटना के बाद से बच्चा काफी डरा और सहना हुआ है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसायटी के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि, सोसायटी में डॉग बाइट की कई घटनाएं हो चुकी है। मगर जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं डॉग अटैक के बाद घायल हुए बच्चे के परिजनों ने बिसरख थाने में मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि, गत दिनों नोएडा में डॉग अटैक की घटना में एक 8 माह के मासूम की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि, शहर में पेट डॉग के लगातार बढ़ रहे हमलों के बीच नोएडा प्राधिकरण ने अब एक नई नीति को मंजूरी दी है। पेट डॉग नीति लागू होने के बाद पेट एनिमल्स को रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा डॉग अटैक के मामले में डॉग ऑनर को घायल का इलाज करवाने सहित दस हजार का जुर्माना भरना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article