ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, ये है पूरी घटना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:18 PM IST

Greater Noida: थाना बीटा-2 की पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पंखिया गैंग का 25 हजार के एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक शहर के बीटा-1 इलाके में गत 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के यहां हुई डकैती में पंखिया गिरोह के ये दोनों बदमाश शामिल थे।

Image

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोलियां, एक जख्मी

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर गामा-1 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलियों की बौछार
  • पंखिया गैंग के 25 हजार का एक इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
  • बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल (तमंचा) 2 जिंदा कारतूस, 1 फोन व टार्च सहित कई चीजें बरामद

Greater Noida: यूपी की ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियों की बौछार हुई। दरअसल थाना बीटा-2 की पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पंखिया गैंग के 25 हजार का एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अब पुलिस गैंग के फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल (तमंचा) 2 जिंदा कारतूस, 1 फोन व टार्च सहित कई चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक शहर के बीटा-1 इलाके में गत 5 सितंबर को मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के यहां हुई डकैती में पंखिया गिरोह के ये दोनों बदमाश शामिल थे। पुलिस के मुताबिक डकैती की वारदात में नेवी अधिकारी की हाउस मेड सहित 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ऐसे आया पकड़ में

ग्रेटर नोएडा पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी विशाल पांडे के मुताबिक, पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश की शिनाख्त पंखिया गैंग के मेंबर जाहिद मियां के तौर पर हुई है। यह नेवी अधिकारी के घर हुई डकैती में शामिल था व लंबे समय से फरार चल रहा था। इसका खुलासा पूर्व में धरे गए बदमाशों से की गई पूछताछ में हुआ। इस पर पुलिस की ओर से 25 हजार का रिवॉर्ड भी घोषित किया हुआ था। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि, डकैती के माल का लेने के लिए दो बदमाश आने वाले हैं। इस बीच सेक्टर गामा-1 में दो बदमाश पुलिस टीम को आते दिखे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन्हें दबोचने की कोशिश की। इन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से जाहिद मियां घायल हो गया व जमीन पर गिर गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एडिशनल डीसीपी पांडे के मुताबिक फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article