ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के गैंबलर, गेमिंग सेंटर की आड़ में साउथ कोरिया का नागरिक कर रहा था ये, पकड़ा गया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 06:32 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस के साथ जिला आबकारी विभाग ने एक गेमिंग सेंटर में छापेमारी की। सूचना मिली थी की गेमिंग सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउथ कोरिया के एक नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब भी बरामद कर ली है।

Image

ग्रेटर नोएडा में गेमिंग सेंटर की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसते तीन गिरफ्तार

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • नॉलेज पार्क थाने में दर्ज किया गया मामला
  • कोरियन शराब की पांच बोतल बरामद
  • दक्षिण कोरिया का रहने वाला है एक आरोपी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग की टीम ने गेमिंग सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान एक कोरियन नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोग गेमिंग सेंटर में अवैध रूप से शराब परोसने का काम कर रहे थे। मौके से पुलिस टीम ने शराब भी बरामद की है।

आबकारी निरीक्षक राहुल सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एक बिल्डिंग में पहली मंजिल पर गेमिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां पर लोगों को कई तरह के गेम खिलाने का काम किया जाता था। आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि यहां पर अवैध रूप से शराब भी पिलाने का काम होता है।

मौके पर शराब पिलाते मिले कर्मचारी

बता दें कि मामले की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के साथ गेमिंग सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां पर अवैध रूप से लोगों को कर्मचारी शराब परोसते पाए गए। इन लोगों के पास शराब पिलाने का लाइसेंस मांगने पर नहीं मिला। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 3 कर्मचारियों को मौके से पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से एक साउथ कोरिया का नागरिक भी है।

बीयर के कैन भी बरामद

जानकारी के लिए बता दें कि सभी आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में आबकारी विभाग की ओर से गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कराया गया है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस और जिला आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मौके से कोरियन नागरिक योंग जिन, गाजियाबाद निवासी राहुल और बुलंदशहर के रहने वाले गौरव को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 17 महंगी कंपनी की बीयर की कैन और 5 बोतल कोरियन शराब बरामद कर ली गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी है।आपको बता दें कि नोएडा पुलिस लगातार अवैध धंधों के खिलाफ एक्शन ले रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें