ग्रेटर नोएडा

Greater Noida West में मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही, 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही बच्ची और महिला

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रक्षा अडेला सोसायटी में पावर कट के बाद लिफ्ट अटक गई, जिसमें एक बच्ची और महिला करीब 20 मिनट तक फंसी रही। परिजनों की शिकायत पर भी मैनेजमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Image

20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही बच्ची और महिला

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर लिफ्ट के अटकने की सूचना मिली है। ग्रेनो वेस्ट में स्थित रक्षा अडेला सोसायटी के टावर की लिफ्ट अटकने से उसमें करीब 20 मिनट तक 60 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला और 6 वर्ष की बच्ची फंसी रही। जानकारी के अनुसार, अचानक लाइट जाने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। पावर बैकअप को लेकर कोई इंतजाम न होने के कारण ये लिफ्ट 20 मिनट तक अटकी रही। परिजनों की शिकायत के बाद भी मैनेजमेंट की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब 20 मिनट के बाद अटकी हुई लिफ्ट से बुजुर्ग महिला और उनके साथ फंसी बच्ची को निकाला गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article