ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Police Action: इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जहर देकर प्रेमिका की हत्या का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 02:02 PM IST

Greater Noida Crime News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश ने अपनी ही प्रेमिका को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गोली मार किया घायल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • 25 हजार का इनामी है पकड़ा गया बदमाश
  • बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस से 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश 2018 से एक हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा था।

बता दें कि, सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी 5 वर्षों से फरार चल रहा एक इनामी बदमाश थाना क्षेत्र के ही जुनपद गांव में अपनी रिश्तेदारी में किसी से मिलने के लिए आने वाला है। उसी को लेकर पुलिस ने गाँव के बाहर घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जुनपद गोलचक्कर पर बदमाश को पुलिस ने आता देख लिया और उसे रुकने का इशारा भी किया। बदमाश मौके पर नहीं रुका और उसने दौड़ना शुरू कर दिया। दौड़ते हुए उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया।

2018 से चल रहा था फरार

पुलिस ने बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। बदमाश की पहचान अमर सिंह के रूप में की गई, जोकि हाथरस के बिधिपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल अवस्था में बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बदमाश 2018 से हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। 2018 में ही इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था । पुलिस लगातार इसको पकड़ने की कोशिश में लगी थी, लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त में आने से हर बार बच जा रहा था।

प्रेमिका को ही सुला दिया था मौत की नींद

बता दें कि, 2018 में बदमाश ने सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तापुर में लिव इन में रहते समय अपनी प्रेमिका की जहर देकर हत्या कर दी थी। इसके बाद यहां से फरार हो गया था। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के मुताबिक, लगभग 5 वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस और ज्यादा जानकारी जुटा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article