ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, केवल नो पार्किंग में खड़ी बुलेट को बनाता था निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 02:28 PM IST

Gautam Buddha Nagar Police: बिसरख थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक चोर नो पार्किंग में खड़ी बाइक को चोरी करने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से तीन बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी शख्स बाइक चोरी करने के बाद उसको अन्य शहरों में बेचने का काम करता था।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी बाइकों को चुराने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • पुलिस आरोपी के फरार साथी की कर रही तलाश
  • बुलेट बाइक चोरी कर दूसरे शहरों में बेचता था आरोपी

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक बुलेट मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन चोर की निशानदेही पर तीन चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर ली है। आरोपी का एक सहयोगी अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर किस्म के चोर को बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिसरख थाना पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले जतिन नाम के आरोपी को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जो अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया करता था। इसका साथी सुमित पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पकड़ा गया आरोपी ज्यादातर बुलेट बाइक को अपना निशाना बनाया करता था।

आरोपी के निशानदेही पर तीन बाइक बरामद

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि, पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदामापुरी पुलिया के पास जतिन नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से तीन बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह अपने साथी के साथ मिलकर नो पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों को खासकर बुलेट बाइक को निशाना बनाता था। मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद दूसरे शहरों में बेच दिया करता था।

कई अन्य चोरी का वारदातों का हो सकता है खुलासा

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है। यह आरोपी कई वारदातों को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में अंजाम दे चुका है। फिलहाल इसके पास से तीन चोरी की बुलेट बाइक जब्त कर ली गई है। इसके साथी की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य मोटरसाइकिल और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article