ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Blast: ग्रेनो में दीपावली पर गंधक-पोटाश से पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 10:42 PM IST

Greater Noida Blast in Firecracker: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले ग्रेटर नोएडा में पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो किशोर झुलस गए। इनमें से एक किशोर को अपने हाथ गंवाने पड़े हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा में पटाखे बनाते समय दो किशोर गंभीर रूप से झुलसे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट
  • गंधक और पोटाश को इमाम दस्ते में कूट रहे थे दोनों किशोर
  • दोनों किशोर गंभीर रूप से झुलसे

Greater Noida Blast: ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर के रामपुर माजरा गांव में गंधक और पोटाश से पटाखे बनाते वक्त जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो किशोर घायल हो गए। इनमें से एक किशोर (17) को दोनों हाथ गंवाने पड़ गए। अस्पताल में किशोर का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किशोर की जान बचाने के लिए एक हाथ को कलाई तक और दूसरे हाथ की सभी उंगलियों को काटना पड़ा। गलत तरीके से पटाखे बनाने के शौक ने किशोर और परिजनों को जिंदगी भर दर्द दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर माजरा गांव की पूर्व प्रधान शोभा भाटी का 12 साल का लड़का और 17 साल का भतीजा घर की छत पर रविवार को पटाखा बनाने के लिए गंधक-पोटाश को इमाम दस्ते में कूट रहे थे।

किशोर का एक हाथ कलाई तक तो दूसरे की सभी उंगलियां काटनी पड़ी

इस दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। 17 साल का किशोर 11वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार, पीड़ित किशोर क्रिकेट भी अच्छा खेलता है। किशोर को विस्फोट के दौरान दोनों हाथों में चोट आई है, जबकि चेहरा भी जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन जान बचाने के लिए एक हाथ को कलाई तक और दूसरे हाथ की सभी उंगलियों को काटना पड़ा। जबकि 12 वर्षीय किशोर का विस्फोट में चेहरा झुलस गया है।

गांवों में पटाखे के रूप में गंधक-पोटाश का प्रयोग

आपको बता दें कि, पटाखों पर बैन के बाद अब कस्बों और गांवों में पटाखे के रूप में गंधक-पोटाश का प्रयोग किया जा रहा है। यह पटाखों से भी सस्ता पड़ता है। साथ ही तेज आवाज का होता है। रोक के बावजूद यह आसानी से परचून की दुकानों पर मिल जाता है। पटाखों की बिक्री बंद होने से गांवों में इसका चलन काफी बढ़ा है। दनकौर थाना प्रभारी राधा रमन सिंह का कहना है कि, सभी तरह के विस्फोटक पदार्थों पर प्रतिबंध है। कई दुकानदार चोरी छिपे विस्फोटक बेच रहे हैं। विस्फोटक सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें