ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस की टीम और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो तस्कर फरार हो गए। जिन्हें कांबिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Image

चार गौ-तस्कर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार तस्करों को रोका
  • भागने पर पुलिस ने पीछा कर तस्करों को घेरा, हुई मुठभेड़
  • तस्करों के पास से एक कार और अवैध हथियार बरामद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दो थानों की पुलिस फोर्स और स्पेशल टीम के साथ शनिवार तड़के 4 गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो तस्करों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में और दो फरार तस्करों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

दो गौकश बदमाशों को लगी गोली

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना जारचा पुलिस, स्वाट टीम, थाना दादरी टीम और गौ तस्कर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। थाना जारचा पुलिस टीम, स्वाट टीम व थाना दादरी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक कार में सवार चार लोगों को आता देख कर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वो भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान गोकशी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दादूपुर पुलिया से खटाना नहर के पास घेर लिया। इसके बाद बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गौकश बदमाश अरमान और उवेश गोली लगने से घायल हो गए।

कांबिंग गश्त के दौरान फरार आरोपी गिरफ्तार

गौ तस्करों के दो साथी इस दौरान मौका पाकर वहां से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर रही थी। थोड़ी ही देर में पुलिस को सफलता हाथ लगी और सगीर और शहजाद को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस व चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा कांबिंग के दौरान गिरफ्तार दो बदमाशों से दो तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा गोकशी का सामान और घटना में इस्तेमाल एक ईको कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

(इनपुट-IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article