ग्रेटर नोएडा

Bulldozer Action: ग्रेटर नोएडा में फिर चला पीला पंजा, कब्जे से छूटी 50 करोड़ की जमीन

ग्रेटर नोएडा में आज फिर बुलडोजर चला। इस बार 50 करोड़ रुपये की जमीन को इसने छुड़वाया। यहां एक फार्म हाउस बनाकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसपर यह कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी यहां मौजूद रहा।

Image

अवैध कब्जे को हटाने के लिए फिर चला बुलडोजर

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनौता गांव में ग्रेनो अथॉरिटी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जहां फार्म हाउस बनाकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

bulldozer greater noida

अवैध निर्माण को तोड़ता पीला पंजा

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की खबर कोई नई बात नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण काफी समय से अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी सख्ती दिखा रहा है। इसी कड़ी में एक और कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने बुधवार को भनौता गांव में करोड़ों की जमीन पर फैले फार्म हाउस और निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से वहां पर पक्के मकान और बाउंड्रीवाल जैसी संरचनाएं बनाई गई थीं, जिसे आज तोड़ा गया। इसका उद्देश्य प्राधिकरण की संपत्तियों को कब्जे से मुक्त कराना था ताकि बाद में यहां विकास संबंधित परियोजनाओं पर काम हो सके।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article