ग्रेटर नोएडा

खबर का असर : अथॉरिटी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 'कूड़े का अवैध पहाड़' हटाना शुरू किया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध डंपिंग यार्ड पर टाइम्सनाउहिंदी.कॉम की रिपोर्ट के बाद आज GNIDA ने त्वरित कार्रवाई की। अथॉरिटी ने सफाई शुरू कर दी और क्षेत्र को कूड़ा मुक्त व सैनिटाइज करने का आश्वासन दिया।

Image

टाइम्स नाउ की खबर का असर, अथॉरिटी ने कूड़ा साफ करना शुरू किया

Photo : Times Now Digital

मुद्दे जनता से जुड़े हों और उन्हें सही समय व सही प्लेटफॉर्म पर सही मंशा से उठाया जाए तो बात सुनी जाती है। टाइम्सनाउहिंदी.कॉम ने कल यानी मंगलवार 17 जून को ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध रूप से सड़क को डंपिंग यार्ड में बदलने की खबर पब्लिश की थी। उसका असर ये हुआ कि आज यानी बुधवार 18 जून को ही अथॉरिटी ने इस पर एक्शन ले लिया। आज सुबह अथॉरिटी के बुल्डोजर यहां सफाई करते दिखे।

उम्मीद है कि अथॉरिटी इस कार्रवाई को सिर्फ खानापूर्ति और दिखाने के उद्देश्य से न करें। बल्कि क्षेत्र की राइज चौकी को चार मूर्ति चौक से जोड़ने वाली इस सड़क को अवैध डंपिंग यार्ड से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उम्मीद की जानी चाहिए कि अथॉरिटी यहां पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई करेगी।

कल ही ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) में डिप्टी जनरल मैनेजर (स्वास्थ्य विभाग) आरके भारती ने इस बारे में आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि कल ही यहां पर सफाई का काम किया जाएगा और इस पूरे क्षेत्र को कूड़ा मुक्त करके सैनिटाइज किया जाएगा।

आरके भारती ने कहा था कि यहां सफाई की जाएगी और अवैध डंपिंग यार्ड को हटाया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें