ग्रेटर नोएडा

Greater Noida West News: अब तो जाग जाओ GNIDA, कब तक कुंभकरणी नींद सोओगे? यहां लोगों ने गंदगी का अंबार लगा दिया

Greater Noida News Today (ग्रेटर नोएडा की खबर): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अस्थायी डंपिंग जोन से बदबू और गंदगी की भारी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग महीनों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अथॉरिटी बेपरवाह बनी है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की धज्जियां उड़ रही हैं और जनता परेशान है। लोग इस इलाके को अब ‘Greater Noida Waste’ कहने लगे हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बना अवैध डंपिंग यार्ड

Photo : Times Now Digital

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस क्षेत्र को नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है और परेशानियों को देखते हुए निवासियों ने इसे नोएडा-एक-टेंशन कहना सालों पहले शुरू कर दिया था। अब जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए कई निवासी इलाके को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बजाय Greater Noida Waste कह रहे हैं। ऐसा क्यों? इस प्रश्न का उत्तर आपको अगले पैरा में मिल जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राइज चौकी से मशहूर चार मूर्ति चौक की ओर जाने वाले के.एल मिश्रा मार्ग को अस्थायी डंपिंग जोन बना दिया गया है। यहां पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोग पिछले लगभग 1 महीने से सकी शिकायत अथॉरिटी से कर रहे हैं। अथॉरिटी से लोगों ने कई बार इस अस्थायी डंपिंग यार्ड को यहां से हटाने का अनुरोध किया, लेकिन अथॉरिटी के अधिकारियों की कुंभकरणी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही। ऐसा लगता है जैसे अधिकारी कान में तेल डालकर सो गए हैं। अथॉरिटी के अधिकारियों की नींद ऐसी की वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद भी नहीं जाग रहे।

dumping Yard in Noida Extension

सड़क पर कूड़ा फैला रहे लोग

अधिकारी खुले आम 'स्वच्छ भारत मिशन' की धज्जियां उड़ा रहे, उड़ाने दे रहे हैं और मौज से अपने एसी दफ्तर में बैठे हैं। इसके बावजूद की जनता स्वयं उन तक शिकायत लेकर जा रही है, वह दफ्तर से हिलने का नाम नहीं ले रहे। स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद लीपा-पोती के अंदाज में अथॉरिटी ने कूड़ा वहां से हटाने की बजाए, सड़क से हटाकर एक किनारे लगा दिया।

आसपास के होटल-ढाबा वाले और अन्य लोग यहां लगातार कूड़ा डाल रहे हैं। अथॉरिटी की नाक के नीचे यहां पर इन व्यवसायियों ने अस्थायी डंपिग यार्ड बना दिया है, लेकिन अथॉरिटी के अधिकारी मस्त एसी दफ्तरों में बैठे हैं। उन्हें जनता और जनता की परेशानियों की कोई चिंता ही नहीं है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!