ग्रेटर नोएडा

Accident in Yamuna Expressway: घने कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेससवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं 20 गाड़ियां, देखें खौफनाक वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 11:28 AM IST

घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेससवे पर बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक के बाद एक करके 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।

Image

यमुना एक्सप्रेससवे पर बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा: सर्दी के सितम के बीच कोहरे का कहर जारी है। बुधवार को घने कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेससवे पर बड़ा हादसा हो गया है, जहां आपस में एक के बाद एक करके करीब 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। ये हादसा कोहरे की वजह से कम हुई विजिबिलिटी के कारण हुआ है। आगरा की ओर जाने वाले लेन पर यह बड़ा हादसा होना बताया जा रहा है। फिलहाल, नोएडा पुलिस राहत बचाव कार्य में लगी है। हादसा, थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गाड़ियों की टक्कर के बाद वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियां टक्कर के बाद सड़क पर इधर उधर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article