Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नर्सरी में पढ़ने वाली 5 वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। चौका देने वाली बात ये है कि स्कूल में कक्षा तीन और चार में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों ने इस घिनौनी घटना अंजाम दिया है। मासूम बच्ची ने घर पहुंचने पर परिजनों की पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मासूम के साथ नाबालिग छात्रों ने किया दुष्कर्म
सामूहिक दुष्कर्म का ये मामला गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल का है। इस स्कूल में बच्ची नर्सरी में पढ़ती थी। पिता ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के उसे सुनसान जगह लेकर गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार ये घटना स्कूल परिसर के दायरे में घटी है। पिता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी जब घर पहुंची तो ये घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छात्र बच्ची को बहला कर बाग में ले गए थे, जहां उन्होंने इस दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया।
पिता की तहरीर के आधार पर धानेपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की जानकारी पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों की दी गई। रात में जानकारी मिलने पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। सीओ सदर ने इसके बाद परिवार और स्कूल प्रबंधन से मामले पर जानकारी हासिल की है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित करने का काम किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। सभी रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
