शहर

गुजरात के कच्छ में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी लड़की, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के कच्छ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 18 वर्षीय एक किशोरी 540 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। किशोरी फिलहाल 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है-

Image

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की तस्वीर

Photo : IANS

Kachchh News: गुजरात में कच्छ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय एक किशोरी गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि किशोरी राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। वह 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है।

18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिरी

जब परिवार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई है तो अधिकारियों को संदेह हुआ कि इतनी उम्र की लड़की बोरवेल में कैसे गिर गई। जादव ने बताया कि उन्होंने दोपहर में कैमरे की मदद से उसके बोरवेल में होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल बोरवेल में लगातार 'ऑक्सीजन' पहुंचा रहा है।

बाहर निकालने की कोशिश जारी

अधिकारी ने बताया, "लड़की अचेत अवस्था में है। उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय बचाव दल उसे ऑक्सीजन दे रहा है।" उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमों को भी बुलाया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article