मुंबई

मुंबई के ताज होटल में मिली एक ही नंबर की दो कार, लोगों के बीच मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के ताज होटल में एक ही नंबर की दो कार मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई के विश्व प्रसिद्ध ताज होटल में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। होटल के अंदर एक ही मॉडल की दो कारें मिली हैं, जिनकी नंबर प्लेट बिल्कुल एक जैसी हैं। इस घटना ने होटल के अंदर हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एक ही नंबर की दो कार मिलने से सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठने लगा, क्योंकि ताज होटल काफी संवेदनशील इलाके में स्थित है। ताज होटल हमेशा से सुरक्षा के लिहाज से काफी अलर्ट पर रहता है, ऐसे में इस तरह की घटना होना काफी चौंकाने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कार चालक ने चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट बदल दी थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि असली नंबर प्लेट वाली कार भी होटल के अंदर ही खड़ी मिली। असली कार के मालिक ने जब इस बात पर ध्यान दिया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों कारों को जब्त करके थाने ले गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह कैसे हुआ कि एक ही नंबर प्लेट की दो कारें होटल के अंदर कैसे पहुंच गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमने एक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसने बताया कि उसने मुंबई के ताज महल होटल के पास अपनी कार के समान नंबर वाली एक कार देखी थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें